अद्धयात्म

इस एक पेड़ की पूजा करने से मिलता है तीन भगवानों का आशीर्वाद, होते है प्रसन्न…

हिन्दू ग्रंथों में पेड़-पौधे भी पूज्य माने गए हैं क्योंकि इन पेड़ों में देवताओं का वास माना जाता है। पीपल में भगवान विष्णु, शिव समेत सभी देवता, केला, आंवला और तुलसी में भगवान विष्णु, बेल, बरगद और शमी में भगवान शिव का वास माना जाता है। वहीं, कमल में साक्षात् माता लक्ष्मी का वास होता है। यदि आप शमी के पेड़ की पूजा करते हैं तो भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, वहीं शनिदेव और श्री गणेश की भी कृपा प्राप्त होती है।

शनिवार के दिन यदि आप शमी के पेड़ की पूजा करते हैं तो आप पर शनिदेव के दुष्प्रभावों में कमी आएगी। यदि आप पर साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है तो शमी की पूजा करके शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं शमी से जुड़े कुछ उपायों के बारे में —

1. यदि कोई व्यक्ति प्रत्येक दिन शमी के वृक्ष की पूजा करता है और सरसों के तेल का दीपक जलाता है तो इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं। वह शनि के कुप्रभावों से बच जाता है।

2. शनिदेव से संबंधित जीवन में जो भी समस्याएं हैं, उनके निवारण के लिए व्यक्ति को शमी के जड़ को काले धागे में बांध लें। फिर उसे अपने गले या हाथ में पहन लें।

जानें कैसे पाएं साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति, व्रत, दान और हवन उपाय

3. शनिदेव के दोषों से जल्द मुक्ति के लिए शमी के फूल, पत्ते, जड़, टहनी और रस का इस्तेमाल करें। अवश्य लाभ मिलेगा।

4. शमी का पेड़ घर के बाहर लगाने से वास्तु दोष दूर होता है। इसे घर के बाहर ईशान कोण (पूर्वोत्तर) में लगाना सही होता है।

Related Articles

Back to top button