मनोरंजन

इस तरह के मर्दों को पसंद करती है कंगना

1756,xitefun-kangana-ranaut-8मुंबई :  कंगना रनौत का कहना है कि प्यार में पड़े पुरुष को शायराना होना चाहिए। कंगना की फिल्म कट्टी-बट्टी प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक कॉलेज पहुंची कंगना ने विद्यार्थियों के साथ लड़कों, लड़कियों, व्यवहार, दोस्ती और प्यार को लेकर चर्चा की। उन्होंने रिश्तों को लेकर भी सलाह दी। कंगना ने कहा,‘‘ जब आप एक लड़की से रोमांस कर रहे हों, तो यह रोमांस शायराना होना चाहिए। यह गहन होना चाहिए। दुनिया की सारी खूबसूरत चीजें महिलाओं की वजह से हैं।कट्टी बट्टी एक यथार्थ और खूबसूरत प्रेम कहानी है। यह रिश्तों की गहराई के बारे में है।’’ उल्लेखनीय है कि निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी कट्टी बट्टी में कंगना के अपोजिट इमरान खान ने काम किया है।यह फिल्म 18 सितंबर को प्रदर्शित होगी

Related Articles

Back to top button