उत्तराखंडराज्य

उमा भारती ने जोशीमठ में नृसिंह मंदिर में की पूजा

शुक्रवार को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने जोशीमठ में नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान से आम जन के सुख की कामना की।

जोशीमठ :उत्तराखंड दौरे पर आई केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने बदरीनाथ धाम की शीतकालीन पूजा स्थली नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना की। बाद में वह औली रवाना हो गईं, लेकिन वहां जोरदार बर्फबारी के चलते उन्हें रात्रि में आइटीबीपी गेस्ट हाउस में रुकना पड़ा।

शुक्रवार सुबह वे मारवाड़ी स्थित गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गईं। माना जा रहा कि शनिवार को विष्णुप्रयाग में पूजा-अर्चना कर सकती हैं। भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा दो दिन से क्षेत्र में हैं, लेकिन उन्होंने खुद को इन दिनों चल रही विधानसभा चुनाव की गहमागहमी से दूर रखा है। वह सिर्फ निजी कार्यक्रमों में भाग ले रही हैं।

केंद्रीय मंत्री उमा भारती 26 जनवरी को चमोली प्रवास पर पहुंची और उन्होंने जोशीमठ में नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना कर आमजन की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद वह औली के लिए रवाना हो गईं। बताते हैं कि शाम को वापस लौटते वक्त जोरदार बर्फबारी हो गई।इससे मार्ग पर वाहन के फंसने का खतरा था। ऐसे में उन्होंने सुनील स्थित आइटीबीपी गेस्ट हाउस में रुकना उचित समझा। शुक्रवार सुबह वह औली से विष्णुप्रयाग के निकट मारवाड़ी स्थित जेपी गेस्ट हाउस चली गईं। उधर, उत्तराखंड प्रवास के बावजूद उमा भारती ने अभी तक खुद को सियासी कार्यक्रमों से दूर रखा है। जबकि, वह भाजपा की स्टार प्रचारक भी हैं।

Related Articles

Back to top button