मनोरंजन

ऐश्वर्या और अनुष्का बनेंगी बहन

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
download (3)मुंबई: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस वल्र्ड ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में बहनों का किरदार निभाती नजर आ सकती है। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार करण जौहर ऐ दिल है मुश्किल बना रहे है । फिल्म मे रणबीर कपूर ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिकाएं है । हाल ही में लंदन में अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की शूटिंग शुरू कर दी है। चर्चा है कि अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन बहनों की भूमिका में दिखाई देंगी। ऐश्वर्या पहले पेरिस और फिर लंदन में इस फिल्म की शूटिंग करेंगी। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने इस बात से इनकार किया था कि फिल्म में ट्राईएंगल लव स्टोरी नहीं होगी। अनुष्का ने माना था फिल्म की फीमेल लीड वह है और ऐश्वर्या की भूमिका बेहद ही अलग होगी। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अबास कैमियो भूमिका में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button