मनोरंजन

ऐश्वर्या राय को दिया गया ‘ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर’ सम्मान

एजेन्सी/ 453822-aishwarya-ptiमुंबई: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को ‘ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ऐश्वर्या को कल रात यहां आयोजित एनआरआई ऑफ द ईयर पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया। 42 वर्षीय ऐश्वर्या ने यह पुरस्कार अपनी बेटी अराध्या को समर्पित किया। उन्होंने यहां एक बयान में कहा, ‘मुझे एक फिल्म कलाकार और कॅरियर वाली महिला के तौर पर चुने जाने पर खुशी है।’ ऐश्वर्या के अलावा टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को भी समारोह में सम्मानित किया गया।

इसमें विभिन्न श्रेणियों में 17 लोगों को सम्मानित किया गया। एनआरआई ऑफ द ईयर सम्मान दुनियाभर में भारतवंशी समुदाय की उत्कृष्ट उपलब्धियों को झलकाता है।

Related Articles

Back to top button