टॉप न्यूज़फीचर्डमनोरंजन

ऑस्कर 2016 : लियानार्डो डिकैप्रियो को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, ‘स्पॉटलाइट’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म

leonardo-dicaprio_650x400_81456724119

लॉस एंजलिस: ऑस्कर्स 2016 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ‘स्पॉटलाइट’ ने हासिल किया है। वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड काफी इंतज़ार के बाद लियोनार्डो डिकैप्रियो को मिला, उनकी फिल्म ‘द रेवनेंट’ के लिए।

bernie-larson_650x400_51456724180सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड एलेजांद्रो जी इनारितु को ‘रेवनेंट’ के लिए मिला, वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड ब्री लार्सन को ‘रूम’ के लिए मिला है।

alejandro-inarritu_650x400_41456724429 (1)भारतीय मूल के फिल्मकार आसिफ कपाड़िया की फिल्म ‘एमी’ ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड जीत लिया है। वहीं पाकिस्तानी फिल्मकार शरमीन ओबैद चिनॉय की फिल्म ‘अ गर्ल इन द रिवर’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सबजेक्ट का पुरस्कार दिया गया। गौरतलब है कि यह शरमीन का दूसरा ऑस्कर है, इससे पहले उन्हें 2012 में ‘सेविंग फेस’ के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार मिल चुका है। वहीं सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्मों की श्रेणी में हंगरी की ‘सन ऑफ सॉल’ ने पुरस्कार जीता।

asif-kapadia_650x400_41456724686इससे पहले समारोह में एलिसिया विकैंडर ने फिल्म ‘दानिश गर्ल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता और मार्क रायलांस ने ब्रिज ऑफ स्पाइज़ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का अवॉर्ड जीता।

सर्वश्रेष्ठ ऑरिजनल स्क्रीनप्ले के लिए फिल्म स्पॉट लाइट और रूपांतरित स्क्रीनप्ले के लिए बिग शॉर्ट को अवॉर्ड मिला है।

Related Articles

Back to top button