ज्ञान भंडार

किसी ने 2 लाख खर्च करके डाला एक वोट, तो कोई पहाड़ पार करके आया

bhagalpur2_1444690740दस्तक टाइम्स/एजेंसी:  भागलपुर. साल 2000 के बाद इस विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक मतदान हुआ। 57 फीसदी। नक्सल प्रभावित और कम मतदान वाला क्षेत्र होने के कारण इसके संतोषजनक मतदान माना जा रहा है। फिर भी दूसरे दृष्टिकोण से देखें तो 43 फीसदी लोगों ने मतदान नहीं किया। कारण, चुनाव आयोग की मानें तो इसमें करीब 5 से 8 फीसदी मतदाता दूसरे राज्यों में था। यानी 35 फीसदी मतदाता घरों या राज्य में रहते हुए भी वोट नहीं डाला। दूसरी ओर कुछ ऐसे भी मतदाता है जो मतदान के लिए हर मुश्किल पार करके पहुंचे। समस्तीपुर में तो एक मतदाता ऐसे मिले जो सऊदी अरब से सिर्फ मतदान करने के लिए ही आए। ऐसी ही चार कहानियों से जानें मतदान कितना जरूरी और क्यों?
 
 2 लाख खर्च करके डाला एक वोट
मो. अतिर्कुर रहमान, पिछले 15 वर्षों से सउदी अरब के रियाद में फर्निचर कंपनी में सेल्समैन का काम करते हैं। मतदान केंद्र संख्या 154 पर वोट डाला। बताया -वोट देने के लिए उन्होंने 2 लाख से अधिक खर्च किए हैं। इसके अलावा वेतन अलग से कटेगा। सभी खर्च को जोड़कर देखा जाए तो एक वोट डालने, मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लाखों रुपया खर्च किए गए हैं। लेकिन हमें अपने राज्य में अपनी पसंद की सरकार चाहिए तो ऐसा करना ही होगा। अन्यथा हम ये कहने के हकदार नहीं होंगे कि ये चीजें यहां गलत हो रही हैं।
इधर, 105 साल की विलसी देवी ने दिया वोट
संग्रामपुर के बूथ संख्या 270 पर 105 वर्षीय विलसी देवी अपने पोते के सहारे मतदान केंद्र पर पहुंची। सुबह के छह बजे से ही यहां मतदान के लिए महिलाओं की कतार लग गई। बिना किसी के दबाव में महिलाएं स्वयं कतार में खडी़ हो अपनी बारी का इंजतार कर रही थीं।
108 साल की महारानी देवी फर्स्ट फेज की सबसे वृद्ध महिला
पहले चरण के मतदान में वोटिंग का जज्बा भी दिखा। सबसे बुजुर्ग महिला वोटर के रूप में 108 वर्षीय महारानी देवी ने वोट किया। महारानी देवी श्रीचंद महतो की पत्नी हैं। सोमवार को उन्होंने बेगूसराय के 143 तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 53 में वोट डाला।

 

Related Articles

Back to top button