पर्यटन

केवलादेव नेशनल पार्क है खूबसूरत पक्षियों और नेचर का बेहतरीन ठिकाना

1_1446106078दस्तक टाइम्स/एजेंसी: आप नेचर के साथ ही अगर पशु पक्षियों से प्रेम करते हैं तो आपके घूमने के लिए केवलादेव नेशनल पार्क शानदार जगह हो सकती है। राजस्थान के भरतपुर शहर के बाहरी इलाके में स्थित इस पार्क को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिला है। पक्षी विहार का निर्माण 250 वर्ष पहले किया गया था और इसका नाम केवलादेव (शिव) मंदिर के नाम पर रखा गया था। यह मंदिर इसी पक्षी विहार में स्थित है। यहां हर वर्ष करीब 2 लाख पर्यटक आते है, इनमें से करीब एक तिहाई विदेशी होते हैं। यहां पर करीब 380 प्रजाति के पक्षी देखे जा सकते हैं। इसमें दुर्लभ व विलुप्त जाति के पक्षी पाए जाते हैं। पार्क में बबूल और कदम के पेड़ों पर पक्षी आशियाना बनाते हैं। सर्दी के मौसम में यहां साइबेरिया और मध्य एशिया से प्रवासी पक्षी आते हैं।
 
कब जाएं: आप केवलादेव घूमने जाना चाहते हैं तो इसके लिए अक्टूबर से फरवरी तक के महीने सबसे बेहतर हैं। इस समय यहां पर कई प्रकार के प्रवासी पक्षी डेरा डाल चुके होते हैं।

 

Related Articles

Back to top button