मनोरंजन
कैटरीना कैफ शीला-चमेली के बाद अब अफगान जलेबी बनीं !

मुंबई: शीला की जवानी और चिकनी चमेली जैसे सुपरहिट आइटम नंबर के बाद कैटरीना कैफ का नया सॉन्ग अफगान जलेबी रिलीज हो गया है। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘फैंटम’ का यह गाना काफी दिलचस्प लगता है।वैसे, कैटरीना पिछले कुछ सालों से डांसिंग सुपरस्टार के तौर पर उभरी हैं। लोग उनकी खूबसूरती के साथ-साथ उनकी डांसिंग के भी फैन हैं। खास बात यह है कि इस नए गाने में वे डांस नहीं, बल्कि अपनी अदाएं दिखा रही हैं। गाने को आवाज सिंगर असरार ने दी है, वहीं म्यूजिक है प्रीतम का।सैफ अली खान और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। फिल्म का ट्रेलर जितना सीरियस था इससे उलट कैटरीना स्टारर इस गाने के लिरिक्स उतने ही मस्तमौला लग रहे हैं।



