राज्य

क्या राजनीति में आएंगी विनोद खन्ना की पत्नी, प्रेयर मीट मेंं किया इशारा

पठानकोट.सैली रोड के गुरकरतार फार्म में आयोजित दिवंगत सांसद विनोद खन्ना की श्रद्धांजलि सभा में पत्नी कविता ने इशारों में गुरदासपुर सीट पर अपना दावा जताते हुए कहा कि विनोद उनका हाथ थामकर ज्ञान, ध्यान और राजनीति के मार्ग पर ले गए। उनका ध्यान गुरदासपुर हल्के पर था और मेरा उन पर। अब सवाल है कि आगे क्या करूं, जिससे विनोद को खुशी हो?बेटा साक्षी खन्ना बेटी श्रद्धा खन्ना भी पहुंचे …
क्या राजनीति में आएंगी विनोद खन्ना की पत्नी, प्रेयर मीट मेंं किया इशारा
 
– श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा से लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल तथा पंजाब भाजपा की समूची लीडरशिप पहुंची।
-मुंबई से यहां पहुंचे अनूप जलोटा ने अपने भजनों से दिवंगत सिने स्टार और सांसद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
-पत्नी कविता की आंखों में आंसू थे तो बेटा साक्षी खन्ना बेटी श्रद्धा खन्ना की आंखें भी नम थीं। बेटे अक्षय राहुल नहीं पहुंचे।
– कविता ने सभी का आभार प्रकट करते हुए गुरदासपुर से भावनात्मक संबंधों का हवाला दिया कि उन्हें लोगों ने 20 साल प्यार दिया। मेरा ध्यान उन पर था जो हाथ पकड़कर ज्ञान, ध्यान और भक्ति के मार्ग पर ले गए। अब सवाल है -आगे क्या और सबसे अहम कि कैसे करूंगी।
-गुरदासपुर सीट की दावेदारी की ओर इशारा करते हुए कविता ने कहा, जो भी करूंगी तन-मन से और प्यार से उनकी तरह ही करूंगी, तभी वे खुश होंगे।
कई राजनेता भी पहुंचे…
भाजपा पंजाब प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि खन्ना कभी टिकट मांगने नहीं गए, टिकट उनके पास आया।
सुखबीर बादल ने खन्ना के कार्यों को याद करते हुए कहा कि अकाली-भाजपा का रिश्ता परिवार जैसा है।
भाजपा प्रधान विजय सांपला, सीनियर लीडर स्वर्ण सलारिया, पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां, एमएलए अमित विज, दिनेश बब्बू, पूर्व एमएलए अश्वनी शर्मा, जिलाध्यक्ष अनिल रामपाल, मेयर अनिल वासुदेवा, नरेंद्र परमार, विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना, पवन शर्मा, स्वामी तथागत, नितिन महाजन लाडी समेत गुरदासपुर, बटाला, दीनानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खन्ना को श्रद्धा सुमन भेंट किए।

Related Articles

Back to top button