मनोरंजन

क्रिश 3 में रितिक ने पहने 600 मास्क

retikमुंबई। बालीवुड के माचोमैन ऋतिक रौशन ने अपनी आने वाली फिल्म क्रिश 3 में लगभग 600 मास्क पहने है। रितिक रौशन क्रिश 3 में सुपरहीरो का किरदार निभा रहे हैं। यह मास्क विशेष तौर से लंदन से मंगाया गया है। एक मास्क की कीमत लगभग आठ हजार रुपये है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋतिक एक दिन में पांच से छह मास्क पहनते थे। बताया जाता है कि ये मास्क वैकस के बने है और इन्हें ऋतिक केचेहरे पर चिपकाने के लिये अलग तरीके का ग्लू का इस्तेमाल किया जाता था। शूटिंग के दौरान इन मास्कों को एसी वैन में सुरक्षित रखा जाता था।  उल्लेखनीय है कि क्रिश 3 राकेश रोशन निर्मित वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म कोई मिल गया का तीसरा संस्करण है। इसका दूसरा संस्करण क्रिश 2006 में बनाया गया था। क्रिश 3 में ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, विवेक ओबेराय और कंगना रनौत की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म एक नवंबर को प्रदर्शित होगी।

Related Articles

Back to top button