मनोरंजन

क्रिस्पी पराठे जैसी हूं मैं : भारती सिंह

bharti-567109d1eb4e3_lकॉमेडी से सबके दिलों में राज करने वाली भारती सिंह को कौन नही जानता। उनकी तरह उनकी कॉमेडी भी लाजवाब है।भारती ने अपने फैंस को खुश करने के लिए एक और फंडा ढूंढ निकाला है और वो है अपने फैंस के साथ अपना फूड फंडा शेयर करके।

आइए जानते है उनके फूड फंडा के बारे में-

डाइट प्रिफरेंस : नॉन-वेजिटेरियन हूं, पर मंगलवार और गुरुवार को नहीं खाती।

मॉर्निंग में : मुंह धोती हूं, ब्रश करती हूं और सीधा ब्रेकफास्ट करती हूं। गोभी का भरवां पराठा, घर का सफेद मक्खन लगाकर। हेवी ब्रेकफास्ट करती हूं। समझौता नहीं करती।

लंच : बाहर का खाना नहीं खाती। यदि शूट के लिए जल्दी निकली हूं तो मेरा ड्राइवर घर से खाना लाता है। 

फिट रहने के लिए : कुछ नहीं करती। नींद में ही मेरी वॉकिंग पूरी होती है। सवेरे तीन-चार बजे तक काम करती हूं, इसलिए देर से उठती हूं।

डिनर : रोटी, दाल, चावल, सब्जी जैसा रोजमर्रा का घर का खाना।

डिजट्र्स : सब पसंद हैं। वैसे गाजर और मूंग दाल का हलवा मेरे फेवरिट हैं ।

बना सकती हूं : स्वादिष्ट भारतीय खाना। सभी तरह की सब्जियां और दाल, अलग-अलग तरह के पराठे, खासकर अंडे का पराठा।

साथ ले जाती हूं : फल और मेवे।

फेवरिट कुजीन : मुगलई।

फेवरिट कुक : मेरी मॉम।

पसंदीदा मसाला : हरी मिर्च।

फेवरिट बेवरेज : कॉफी, पर सिर्फ दो कप।

फेवरिट ड्रिंक : कभी-कभार कोरोना बीयर।

इस फूड आइटम जैसी हूं : क्रिस्पी पराठा, जिसे सब चाहते हैं, पर ‘ना’ करते रहते हैं।

 

Related Articles

Back to top button