ज्ञान भंडार

खगोलविदों ने ब्रह्मांड में सबसे बड़े आकाशगंगा समूह का पता लगाया

99808-448726-spiral-galaxy-2thtjबोस्टन: खगोलविदों ने एक विशाल आकाशगंगा समूह का पता लगाया है जो हमारे मिल्की वे से 1,000 गुना बड़ा है और जो बिग बैंग के बाद केवल 3.8 अरब वर्ष पहले अस्तित्व में आया था। बिग बैंग के लाखों वर्ष बाद अस्तित्व में आये ब्रह्मांड में शुरूआत में ठोस और गैसों का बेतरतीब मिश्रण था।

वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तरह की आकाशगंगाओं के एक विशाल आकाशगंगा समूह का रूप अख्तियार करने में कई और अरब वर्ष लगेंगे। मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआईटी), मिसौरी विश्वविद्यालय और फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के खगोलविदों ने आईडीसीएस 1426 का पता लगाया है जो अब तक खोजे गये आकाशगंगाओं के समूह में सबसे अधिक विशाल है।

पृथ्वी से करीब दस अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित इस आकाशगंगा समूह में हजारों आकाशगंगाएं शामिल हैं और यह महासंरचना सूर्य से ढाई लाख अरब गुना बड़ी है और हमारे मिल्की वे आकाशगंगा से 10,000 गुना बड़ी है। इस खोज का प्रकाशन एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में किया गया है।

Related Articles

Back to top button