मनोरंजन

गीता और हरभजन के शादी की तारीख तय

geta नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा और क्रिकेटर स्पिनर हरभजन सिंह आखिकार शाई की तारीख तय हो गई है। यह जोड़ी 29 अक्तूबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। खबरों की मानें तो हरभजन की शादी की तैयारियां शुरू भी हो चुकी है। जालंधर से करीब 20 किलोमीटर दूर फगवाड़ा रोड पर वेडिंग सेरेमनी के लिए होटल की बुकिंग भी कर दी गई है।इस शाही शादी का रिसेप्शन एक नवंबर को दिल्ली में आयोजित होगा।  इसमें हरभजन सिंह के दोस्त और टीम इंडिया के खिलाड़ी शामिल होंगे। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि अगर आगामी अक्तूबर में होने वाली साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया में हरभजन का चयन हो जाता है, तो शादी की तारीख को बदला भी जा सकता है। यह सीरिज दो अक्तूबर से शुरू होने वाली है। आपको बताते चलें कि हरभजन सिंह और गीता बसरा के अफेयर की खबरें 2008 में सामने आई। गीता आईपीएल मैच के दौरान हरभजन सिंह को चीयर्स भी करती नजर आईं। इसके बाद कई इवेंट्स और कई जगह इन दोनों को साथ देखा गया। यहां तक कि हरभजन की बहन की शादी में भी गीता दिखाई दी थीं।  ऐसी खबरें हैं कि गीता बसरा और हरभजन सिंह की शादी में केवल उनके करीबी दोस्त और पारिवारिक सदस्य शामिल होंगे।  वे नहीं चाहते उनकी शादी में किसी तरह का दिखावा हो। सूत्रों के मुताबिक गीता बसरा का परिवार जल्द लंदन से भारत आ जाएगा।  मुंबई के दो स्थानीय डिजाइनरों ने दुल्हन के साज सज्जा का सामान फाइनल कर लिया है’

Related Articles

Back to top button