फीचर्डराष्ट्रीय

गुजरात तट से पकड़े 50 भारतीय मछुआरे

दस्तक टाइम्स एजेन्सी/
images (81)पाकिस्तान की समुद्री एजेंसी द्वारा सोमवार को गुजरात तट के पास से 50 भारतीय मछुआरों हिरासत में लेने और उनकी 9 नौकाओं को भी जब्त करने का मामला सामने आया है। मछुआरों की जब्त की गई सभी नौकाओं का पंजीकरण पोरबंदर का है।
 
करीब एक सप्ताह पहले ये नौकाएं मछली पकड़ने के लिए पोरबंदर से समुद्र में गई थीं। राष्ट्रीय मत्स्य कार्यकर्ता फोरम के सचिव मनीष लोधारी ने बताया कि पकड़ी गई नौकाओं की संख्या अधिक भी हो सकती है।
 
पिछले साल 20 दिसंबर को गुजरात के जखाउ तट से पीएमएसए ने 68 भारतीय मछुआरों को उनकी 10 नौकाओं सहित पकड़ लिया था। उससे पहले अक्टूबर में भी पीएमएसए ने करीब 60 मछुआरों को अपनी हिरासत में लिया था। 

Related Articles

Back to top button