जीवनशैली

गैस, कब्ज और मोटापे से बचना चाहते हैं तो आज से ही बदले सोने का ये तरीका

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल के चलते हम काफी बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। इन बीमारियों से हमारे स्वास्थ्य को काफी हानियां पहुंचती है। जिनका एक सीधा कारण हमारे खान – पान, रहन – सहन और सोने पर भी है। यदि हम ठीक से ना सोए या ना पूरी तरह नींद ले तो हमें पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि आप बीमारियों से बचना हैं, तो आपको भरपूर नींद लेना बेहद जरूरी है। यदि आप भरपूर नींद के साथ ही साथ सोने के सही तरीके को अपनाते है, तो इससे आप काफी बीमारियों से दूर रह पाएंगे।

जी हां, अक्सर हम गलत तरीके से सोते है, जिसके कारण हमारी हेल्थ पर इसका बेहद बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि आप कैसे सोए कि जिससे आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। सोते समय आपको यह जरूर ध्यान देना चाहिए कि आप किस करवट की ओर सोते है। जी हां, आप किस करवट सोते हैं, ये हमारी सेहत पर बहुत प्रभाव डालता है। ऐसे में हम आपको यह बता दें कि यदि आप सोते समय बायीं तरफ करवट लेकर सोते है, तो यह हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है।

अक्सर ही ऐसा देखा गया है कि काफी लोग पीठ के बल सीधे होकर सोते हैं, जो की उनके लिए ठीक नही है। क्योंकि ऐसा करने से उन्हें अस्थमा होने चांस ज्यादा बढ़ जाता है। यदि आप पेट की समस्याओं को लेकर अक्सर परेशान रहते है, आपकी पाचन शक्ति ठीक ठंग से काम नही करती। ऐसे में आपको बेहतर पाचन शक्ति के लिए सोते समय आपको बायीं ओर करवट लेकर सोना चाहिए। आपके ऐसा करने से पेट से जुड़ी कई समस्याओं में आपको राहत मिलेगा। यदि आपका अक्सर ही पेट खराब रहता है और बदहजमी रहती है तो यह सब छोटी मोटी बीमारीया बिना केमिकल्स भरे दवाओं को खाये ही दूर हो जाएगी केवल बायीं करवट सोने से ही।

 

इसके अलावा आपकी जानकार के लिए आपको यह भी बता दे कि यदि आप इस स्थिति में सोते है, तो इस पोजीशन में आपके सोने से भोजन आसानी से छोटी आंत से बड़ी आंत में पंहुच जाती है। जिसके चलते आपका पेट सुबह तक अच्छी तरह से साफ हो जाता है। लेकिन जो लोग रात में गलत पोजीशन में सोया करते हैं , तो इसके चलते हार्ट से सम्बंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वही केवल आपके बायीं ओर सोने से पेट में बनने वाला एसिड ऊपर की बजाय नीचे आ जाता है, जिसके चलते आपको अक्सर ही होने वाली एसिडिटी जैसी परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है।

Related Articles

Back to top button