उत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

गोरखपुर में बारात लेकर लौट रही मार्शल ट्रेन से टकराई, 13 की मौत

accगोरखपुर। गुरुवार देर रात महाराज गंज में मार्शल के एक ट्रेन की चपेट में आने से 13 लोग मारे गए। मार्शल  में सवार सभी लोग  खुशीनगर में एक बारात से लौट रहे थे। सभी कोठीभर थानाक्षेत्र के होसिलापुर गांव के निवासी है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उत्तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर-नरकटियागंज सेक्शन पर गुगली और सिसवा स्टेशनों के बीच हुआ। दुर्घटना उस समय हुई जब जीप खुशीनगर से बारात को लेकर लौट रही थी। उसी दौरान मार्शल जीप एक मानवरहित फाटक पर नरकटियागंज जा रही यात्री गाड़ी से टकरा गयी। रेलगाड़ी जीप को घसीटती हुई सैकड़ों मीटर आगे ले गयी।दुर्घटना में तीन लोग गंभीररूप से घायल हुए हैं जिन्हें निकटस्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ घंटे के लिए इस लाइन पर रेलगाडियों का परिचालन भी बाधित रहा।

Related Articles

Back to top button