राज्य

गोली मारने के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, लोगों ने कई दुकान और गाड़ियों में लगाई आग

गया. बिहार के गया जिले के इमामगंज में आपसी विवाद के दौरान विकास सिंह ने अपनी राइफल से गोली चला दी। गोली लड़की के पैर में जाकर लग गई। आसपास के लोगों ने गोली मारने के आरोपी विकास की पीट-पीटकर हत्या कर दी। विकास की हत्या से नाराज लोगों ने सड़क को जाम कर दिया हैं। कई गाड़ियों और घरों में आग लगा दिया। यज्ञ से लौटने के दौरान हत्या…
गोली मारने के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, लोगों ने कई दुकान और गाड़ियों में लगाई आग
 
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि इमामगंज के पिपरा गांव का रहने वाले विकास सिंह गांव के पास हो रहे यज्ञ से रात को लौट रहे थे। इसी दौरान किसी से विकास का विवाद हो गया। विकास ने फायरिंग कर दी। गोली एक युवती को लग गई। लड़की को गोली लगने के बाद लोगों ने विकास को पकड़ लिया और पीट-पीटकर हत्या कर दी।

ये भी पढ़े: डीजे की धुन में नाचते दूल्हे के दोस्तों ने की फायरिंग, दुल्हन ने घर से लौटा दी बारात

पुलिस कर रही मामले की जांच
इमामगंज डीएसपी ने बताया कि विकास सिंह अपने लाइसेंसी हथियार के साथ यज्ञ से रात में लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में किसी से विवाद हुई और विकास सिंह ने अपने राइफल से गोली चला दी। जिससे एक युवती के पैर में गोली लग गयी जिसे देख पास के ग्रामीणों ने लाठी डंडे से पीट पीट कर मार डाला। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button