अजब-गजबजीवनशैलीस्वास्थ्य

घमौरियों से छुटकारा पाने के उपाय

लखनऊ : गर्मियों में घमौरियों की वजह से हमें जलन और खुजली भी बहुत होती है जिससे हम दिन हो या रात हमेशा परेशान रहते हैं। आयुर्वेद में हल्दी का बहुत ही महत्व है। हल्दी में शक्तिशाली औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए कारगर है। यह एक करक्यूमिन प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी कम्पाउंड है जो सूजन को कम करने में सहायक है। घमौरियों के लिए नमक, हल्दी और मेथी को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें। नहाने से पहले इस उबटन को पूरे शरीर पर साबुन की तरह लगाएं और 5 मिनट बाद नहा लें। हल्दी में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं। इससे घमौरियों की परेशानी से आराम मिलेगा।
घमौरियों से राहत पाने के लिए बर्फ का टुकड़ा भी बहुत असरदार है। इसके लिए प्लास्टिक बैग या कपड़े में बर्फ के टुकड़े रखकर इन्हें घमौरियों पर लगाएं। ध्यान रहे बर्फ को सीधे त्वचा पर न लगाएं। इसे किसी कपड़े या प्लास्टिक में रखकर ही इस्तेमाल करें। 5 से 10 मिनट लगाए रखने के बाद इसे हटा लें। इसे आप दिन में कई बार दोहरा सकते हैं। हल्दी की तरह एलोवेरा का भी कई तरह के रोगों में एक आयुर्वेदिक उपचार के तौर पर उपयोग में लाया जाता है। रोगों के अलावा बालों और स्किन के लिए भी बहुत ही गुणकारी है। विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा कैरोटीन से भरपूर एलोवेरा ड्राई स्किन की समस्या को दूर करता है और मुंहासे से निजात दिलाता है। एलोवेरा को हीलिंग पावर के लिए जाना जाता है। घमौरियों से उपचार चाहते हैं तो आप एलोवेरा का जेल या पल्प यानी गूदे को घमौरियों पर लगाएं। आपको जल्द ही आराम मिलेगा। मुल्तानी मिट्टी अपने उत्कृष्ट एक्सफ़ोलीएटिंग गुणों के लिए जाना जाता है। यह तेल-अवशोषित गुणों के लिए बेहद लोकप्रिय है। यह न केवल मुंहासे से लड़ता है, बल्कि आपकी त्वचा को भी साफ करता है। इसका इस्तेमाल आप स्क्रब के रूप में कर सकते हैं जिससे आपको ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। यदि आप गर्मियों में होने वाली घमौरियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मुल्तानी मिट्टी बहुत असरदार है। मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर इस लेप को लगाने से घमौरियों में जल्द राहत मिलेगी। चंदन का पाउडर आयुर्वेद में बड़े पैमाने पर त्वचा के रोगों का इलाज करने के लिए एक समग्र तरीके से इस्तेमाल किया गया है। इसके कई स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ त्वचा पर चकत्ते, दाग, मुंहासे और कई अन्य त्वचा समस्याओं का इलाज कर सकते हैं। यह पिंपल का इलाज करने में सक्षम है। एंटी इंफ्लि मेंट्री गुणों से भरपूर चंदन की लकड़ी में ठंडक पहुंचाने वाले लाभ होते हैं।

Related Articles

Back to top button