जीवनशैली

चाय बनाने के बाद भूल कर भी ना फेंके चायपत्ती, वरना बहुत पछताएंगे…

हमारे देश का सबसे पसंदीदा पेय पदार्थ कौन सा है तो ज्यादातर लोग चाय का नाम लेंगे। हर घर में चाय पी जाती है, थकावट दूर करने के लिए, ताजगी के लिए चाय का प्रयोग किया जाता है। सर्दियों में तो खास तौर पर चाय का इस्तेमाल किया जाता है। देश के लगभग 99 फीसदी लोगों को चाय की आदत होती है। ठंड के मौसम में एक गर्म कप चाय का मिल जाए तो कहना ही क्या। चाय की खूबियों के बारे में तो आप जानते होंगे, लेकिन क्या चायपत्ती के फायदों के बारे में जानते हैं।

चाय बनाने के लिए चायपत्ती का इस्तेमाल किया जाता है। चाय के बागानों में इसका उत्पादन होता है, खेती होती है। चाय बनाने के बाद अक्सर हम चायपत्ती को फेंक देते हैं। ये आर्टिकल पढ़ने के बाद आप चायपत्ती को फेंकना भूल जाएंगे। उस से होने वाले फायदों के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं चायपत्ती से क्या क्या फायदे हो सकते हैं। बची हुई चायपत्ती को फिर से पानी में उबाल लें। उसे छानकर किसी गिलास में रख लें, उस से लकड़ी के सामान को चमकाया जा सकता है।

चायपत्ती में एंटी आक्सीडेंट भी होता है. अगर आप उस बची हुई चाय पत्ती को आप किसी चोट या घाव पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से घाव जल्दी ठीक हो जाता है। इस फायदे के बारे में आपको नहं पता रहा होगा। चाय बनाने के बाद बची हुई चायपत्ती को आप बर्तन साफ करने वाले पाउडर में मिल सकते हैं। इस से बर्तन साफ करंगे तो आप को खुद फर्क दिखाई देगा, बर्तन नए की तरह चमकने लगेंगे। घर के सारे बर्तन एकदम नए हो जाएंगे।

इसके अलावा अगर आप मक्खियों से परेशान हैं तो चाय बनाने के बाद बची हुई चायपत्ती को पानी में डालें, उस पानी से घर में पोछा लगाएं, मक्खियां भाग जाएंगे। तो उम्मीद करते हैं कि चायपत्ती के इन फायदों के बारे में जानकर आप आगे से कबी भी चायपत्ती को फेकेंगे नहीं। इसके बारे में अपने दोस्तों और आस पास वाल लोगों को भी बताएं। चायपत्ती बड़े काम की होती है। उस से ना केवल शरीर को ताजगी मिलती है बल्कि इतने अजब गजब फायदे भी होते हैं।

Related Articles

Back to top button