अन्तर्राष्ट्रीयब्रेकिंग

चार सौ खोए हुए सैनिकों को भारत में तलाश रहा अमेरिका

तलाशी अभियान की योजना पूरी होने के बाद अमरीका से रिसर्च एंड इन्वेस्टिगेशन टीम आती है। यह टीम संबंबधित जगहों पर जाकर प्राथमिक जांच करती है और स्थानीय लोगों से बातचीत के आधार पर सुराग जुटाती है। उसके बाद फोरेंसिक टीम उन जगहों पर जाती है। सुराग मिलने पर जगह को खाली करा दिया जाता है और गहन जांच-पड़ताल होती है। जो अवशेष मिलते हैं, उन्हें लैब भेजा जाता है, जिससे यह तय हो सके कि अवशेष लापता अमरीकी सैनिक का ही है।

नई दिल्ली : दूसरे विश्व युद्ध, वियतनाम युद्ध और कोरिया से हुए युद्ध के दौरान अमेरिका के करीब 82 हजार सैनिक लापता है। इनमें करीब 400 सैनिक ऐसे भी हैं, जो दूसरे विश्व युद्ध के दौरान भारत से लापता हुए थे। अमेरिकी रक्षा विभाग लम्बे समय से अपने खोए हुए सैनिकों की तलाश कर रहा है। इसी क्रम में हाल ही में अमरीकी रक्षा विभाग ने गुजरात के नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी यानी एनएफएसयू से संपर्क कर मदद मांगी है। गौरतलब है कि अमेरिका अपने सैनिकों को सबसे उम्दा सुविधाएं देता है। मरने के बाद भी उन्हें पूरा सम्मान नवाजता है। इसलिए इतने साल बाद भी अपने लापता सैनिकों के अवशेष खोजने में जुटा हुआ है।

एनएफएसयू के सदस्य रक्षा विभाग के तहत आने वाली एक संस्था डिफेंस प्रिजनर ऑफ वॉर मिसिंग इन एक्शन अकाउंटिंग एजेंसी की मदद करेंगे। यह संस्था युद्ध के दौरान लापता हुए सैनिकों की पूरी जानकारी रखती है, जिससे शांतिकाल में यानी युद्ध खत्म होने के बाद उन्हें या उनके अवशेषों को खोजा जा सके। यह संस्था अमेरिकी रक्षा विभाग के तहत काम करती है और इस संस्था के अंतर्गत कई और संस्थाएं आती हैं। ये सभी मिलकर दूसरे विश्वयुद्ध, कोरिया से हुए युद्ध और वियतनाम युद्ध के अलावा शीत युद्ध और इराक में अशांति के दौरन भेजे गए सैनिक में से लापता हुए सैनिकों की तलाश करती है। यही नहीं, यह संस्था खोए हुए सैनिकों के परिवार के संपर्क में भी रहती है, जिससे कोई भी सुराग मिले तो खोज को आगे बढ़ाया जा सके। अमेरिकी रक्षा विभाग वर्तमान में करीब 82 हजार सैनिकों की तलाश कर रहा है। लापता सैनिकों की तलाशी अभियान यूं ही नहीं हो रहा। इससे पहले 6 सैनिकों के अवशेष अमरीका को भारत से मिल चुके हैं।

2016 में खोज अभियान के दौरान अमरीकी सैनिकों का सुराग मिला था। फिलहाल 306 और सैनिकों के बारे सुराग मिल रहे हैं कि भारत के ही किसी क्षेत्र में इनकी मौत हुई होगी। यह संख्या बढ़ भी सकती है। अमरीकी संस्था की यह खोज भारत के साथ-साथ उन सभी देशों में चलती है, जहां युद्ध हुए थे। यह संस्था सबसे पहले उस देश से संपर्क करती है, जहां सैनिक युद्ध के लिए गए थे। इसके बाद अभियान की पूरी जानकारी देकर वहां के मौसम और कई प्रमुख बातों का ध्यान रखते हुए तलाशी अभियान की योजना तैयार होती है।

Related Articles

Back to top button