मनोरंजन

चाहत खन्ना ने चीनी सामानों के बहिष्कार का किया आग्रह

मुम्बई : एक्ट्रेस चाहत खन्ना सभी चीनी एप्लिकेशन का बहिष्कार कर रही हैं और कोरोना वायरस को लाने के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। चाहत ने कहा, “चीन इस वायरस को लाने में सबसे आगे रहा है। हम सभी वायरस के पीछे के मकसद को जानते हैं। उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है। उनके सामानों और उनकी सेवाओं का बहिष्कार करके हम एक कदम आगे बढ़ रहे हैं। हम भारतीय सेवाओं के लिए और अधिक दरवाजे खोल रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “अगर 1.3 अरब भारतीय ऐसा करते हैं, तो यह उनके बहुत बड़ा झटका है। होगा। वे हमारी सीमाओं पर हमारी जमीन हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें सबक सिखाने का यह उचित समय है।” चाहत ने कोरोना संकट के मद्देनजर सबसे घर पर रहने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button