जीवनशैली

जबरदस्ती उठने की कोशिश करतें हैं सुबह, तो हो सकती हैं ये परेशानियां

नई दिल्ली। आपने सुबह जल्दी उठने के कई फायदे सुने होंगे हम में से ही कुछ लोग ही ऐसे होते हैं जो सुबह जबरदस्ती उठने की कोशिश करते हैं। लेकिन आपको शायद ये जानकारी नहीं होगी की सुबह जबरदस्ती जल्दी उठने से कई परेशानियां हो सकती हैं। वहीं, अगर आप मन मुताबिक सोते या जगते हैं तो ज्यादा अच्छा महसूस करते हैं। जल्दी और लेट उठने वाले लोगों में अलग-अलग तरह के गुण होते हैं। अगर आप रूटीन को लेकर बदलाव करने लग जाएं तो मनोवैज्ञानिक (Psychologist) तौर पर कई नकारात्मक असर (Negative effect) पड़ सकते हैं।

एक स्टडी (Study) में यह पाया गया कि देर रात जगने वाले लोग उतने ही स्वस्थ और बुद्धिमान होते हैं जितना सुबह जल्दी उठने वाले लोग। जबकि समृद्धि के मामले में देर रात जगने वाले लोग मॉर्निंग पर्सन्स से थोड़ा ज्यादा आगे होते हैं। कई स्टडीज से पता चलता है कि सुबह जल्दी उठने वाले लोग ज्यादा स्थिर और सेल्फ मोटिवेटेड (Self motivated) होते हैं। लेकिन, लोगों को उनकी मर्जी या पसंद के खिलाफ सोने या जगने पर मजबूर करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

वहीं दूसरी ओर देर रात जगने वाले लोगों को अगर सुबह 7 बजे जबरन उठाया जाए तो उनका शरीर सोया-सोया रहेगा और उसी तरह से काम करेगा। चाहे दोनों तरह के लोग एक ही वक्त पर उठे लेकिन देर रात तक जगने वाले लोगों में सुस्ती ज्यादा देर तक रहती है। इससे उनके अंदर असंतोष या मूड खराब हो सकता है।

Related Articles

Back to top button