मनोरंजन

जानिए कहां पर सलमान खान और शाहरुख खान पर भारी पड़ीं प्रियंका चोपड़ा

images (4)नई दिल्ली: बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती के साथ उनकी अदा और एक्टिंग के काहिल कितने हैं इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिन ब दिन सोशल मीडिया पर प्रियंका के फॉलोवर बढ़ते ही जा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका को फॉलो करने वालों की संख्या 60 लाख से ज्यादा हो गई है।

वहीं इस सोशल साइट पर बॉलीवुड के ‘ दबंग’ यानी सलमान खान को फॉलो करने वालों की संख्या अभी करीब 35 लाख है। उधर, बॉलीवुड के ‘ बादशाह ‘ के नाम से प्रसिद्ध शाहरुख खान के फॉलोवरों की संख्या अभी करीब 12 लाख ही है। बॉलीवुड के ‘ शहंशाह ‘ यानी अमिताभ बच्चन के भी यहां पर फॉलोवर मात्र 13 लाख के करीब हैं। इंस्टाग्राम एक फोटो शेयरिंग सोशल साइट है।

कहा जा रहा है कि 33 वर्षीय इस अदाकारा जिसने हाल ही में ‘ बाजीराव मस्तानी ‘ जैसी हिट फिल दी है। ‘ ऐतराज ‘ में जिसका किरदार शानदार रहा को यह प्रसिद्धी अमेरिका के पॉपुलर टीवी सीरीज ‘ क्वांटिको ‘ में उनके किरदार की वजह से मिली है। खैर जो भी वजह हो प्रियंका ने एक ट्वीट कर अपने सभी चाहने वालों का धन्यवाद दिया है।

प्रियंका ने ट्वीट में लिखा ‘ वॉॉॉ, 6 मिलियन हो गए, अभिभूत हूं… हमारा परिवार इतना जल्दी इतना बढ़ गया। इस सब के लिए धन्यवाद… ‘

वैसे आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अकसर अपने काम के बारे में और अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी सोशल साइट पर काफी जानकारी अपने चाहने वालों को दे देती हैं।

हॉलीवुड में भी प्रियंका बेवॉच फिल्म के साथ अपने फिल्मी करियर में एक और मुकाम हासिल करने जा रही हैं।


कुछ दिन पहले प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म जय गंगाजल में भी प्रियंका चोपड़ा के अभिनय की खूब तारीफ हुई। हालांकि, फिल्म बहुत ज्यादा कारोबार नहीं कर पाई लेकिन प्रियंका ने फिल्म आलोचकों की खूब प्रसंशा बटोरी

Related Articles

Back to top button