राज्य

जींद में प्राइवेट बस संचालकों और रोडवेज के बीच फिर टकराव, दोनों बैठे धरने पर

जींद। नई प्राइवेट परिवहन पॉलिसी के तहत शुक्रवार को जींद में प्राइवेट बस संचालकों द्वारा जैसे ही रूटों के लिए बसें लगाई तो रोडवेज कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख प्राइवेट बस संचालकों ने बसें रोक दी और धरने पर बैठ गए। उनके विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी भी धरने पर बैठ गए। कुछ घंटे नहीं चली रोडवेज बसें, फिर हुई सामान्य…
जींद में प्राइवेट बस संचालकों और रोडवेज के बीच फिर टकराव, दोनों बैठे धरने पर
 
– गुरुवार को भी प्राइवेट बस संचालकों व रोडवेज कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने पूरा दिन चक्का जाम रखा था।
– शाम को डीसी-एसपी की रोडवेज कर्मचारी यूनियन नेताओं के साथ बैठक हुई। इस दौरान परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार से भी फोन पर बात की गई। इसके बाद चक्का जाम खुला।

ये भी पढ़े: बिना ब्याही रेप पीड़िता बनी मां, परिजनों ने बच्चे और लड़की को अपनाने से किया मना

– शुक्रवार को कुछ घंटे हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने बसें बंद रखी लेकिन फिर यातायात सामान्य हो गया।
– दी हरियाणा सहकारी परिवहन समिति कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि सरकार व प्रशासन हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं।

 
पहले भी हुआ था चक्का जाम
– गौरतलब है कि रोडवेज यूनियनों ने 10 अप्रैल से 13 तक भी चक्का जाम किया था। 13 अप्रैल को समझौता हुआ था कि नई पॉलिसी को वापस लिया जाएगा। इसके बाद हाईकोर्ट में हुई सुनवाई में नई पॉलिसी के तहत बसें चलाने के निर्देश आने से मामला गरमा गया।
– रोडवेज यूनियनों ने 9 मई को चंडीगढ़ में रोडवेज एसीएस का घेराव करने की चेतावनी दी थी। अब सरकार ने बातचीत के लिए यूनियन को 16 मई को चंडीगढ़ बुलाया है।

Related Articles

Back to top button