मनोरंजन

जैकलीन फर्नांडीज हुई गिरफ्तार, पहनी हथकडिय़ां!

एजेन्सी/  jecline-1459166780एक्शन एडवेंचर फिल्म डिशुम में जैकलीन फर्नांडीज एक नए अंदाज में नजर आएंगी। साजिद नाडियावाला के साथ एक बार फिर जैकलीन फिल्म डिशुम में अपना जलवा बिखेरेंगी। 

29 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में जैक का फर्स्ट लुक जारी किया गया, जिसमें वे हथकडिय़ां पहने हुई हैं। अब यह तो फिल्म में ही पता चलेेगा कि उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया। फिल्म में जैकलीन इशिका नाम की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं।

फिल्म का निर्देशन डेविड धवन के बेटे रोहित धवन कर रहे हैं। इस एक्शन फिल्म में जैकलीन के अलावा बॉलीवुड स्टार वरुण धवन, जॉन अब्राहम और अक्षय खन्ना धमाल मचाएंगे। फिल्म में वरुण और जॉन पुलिस के किरदार में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button