अजब-गजबफीचर्ड

टायलेट का इस्तेमाल करता है यह अफ्रीकन तोता

Untitled-1458973120आपने अक्सर तोते के बारे में कई तरीके की बातें सुनी होगीं जिनमें से एक है कि वह तोता बोलता है। कई बार नकल करने की बात भी सुनी होगी। पर क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि कोई तोता टॉयलेट जाता है।

स्कॉटलैंड में रहने वाली एक महिला ट्रेनर ने अपने तोते को टॉयलेट इस्‍तेमाल करना सिखाया है। महिला ने तोते को तकरीबन पांच साल पहले एक दुकान से खरीदा था।

एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, 39 वर्षीय पॉलीन गुथ्री नामक महिला ने अफ्रीकी प्रजाति का तोता ‘स्‍काईलेर’ तब खरीदा था जब उसकी उम्र काफी कम थी। ग्रे रंग के स्‍काईलेर को काफी कुछ सिखाने के बाद पॉलीन ने उसे टॉयलेट इस्‍तेमाल करना सिखाना शुरु किया।

कई वर्षों तक चली कड़ी मेहनत के बाद पॉलीन हाल ही में स्‍काईलेर को टॉयलेट इस्‍तेमाल करना सिखा सकी हैं। पॉलीन द्वारा जारी किए गए वीडियो में वह स्‍काईलेर को टॉयलेट के लिए कहती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में पॉलीन स्‍काईलर को टॉयलेट में जाकर टॉयलेट करने को कहती हैं और वह फौरन उनकी बात मानता है।

पॉलीन ने बातचीत करते हुए बताया कि मैं काफी कम उम्र से ही एक तोते को घर में पालना चाहती थी। मेरी बचपन से इच्‍छा थी कि उसे इंसानों वाली कई अहम चीजें सिखा सकूं।

Related Articles

Back to top button