राज्य

डायन का आरोप लगा पति-पत्नी की हत्या, बेटियों ने भाग कर बचाई जान

पलामू(झारखंड)। यहां हैदरनगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह डायन का आरोप लगा पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। उनके दो बेटे भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, उनकी दो बेटियों ने घर से भाग कर जान बचाई।
 
-सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सजवन गांव की है। यहां रामसुंदर मेहता की पत्नी मनोरमा देवी पर कुछ लोगों को डायन होने का शक था।
-इसी शंका की वजह से रामसुंदर मेहता के घर पर सुबह अपराधियों ने हमला किया। अपराधियों ने तेज धारदार हथियार से रामसुंदर मेहता और उसकी पत्नी पर वार कर दिया, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
-दो बेटे धर्मेंद्र और धीरेंद्र बचाव के लिए आगे आए तो उन्हें भी मारकर जख्मी कर दिया। वहीं, मेहता की दो बेटियाें ने घर से भाग कर अपनी जान बचाई।
-मौके पर पहुंची हैदरनगर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। वहीं, घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।
-आरोपियों में रामजनम महतो का कहना है कि तीन साल पहले उसकी पत्नी आग से जल गई थी। ये मनोरमा देवी ने प्रेत लगवाकर कराया था।

Related Articles

Back to top button