राज्य

ड्राइवर को आ गई नींद की झपकी, गाड़ी पेड़ से टकराई, दो की मौत

पलामू (झारखंड)।यहां सतबरवा में सोमवार की देर रात लगभग 2 बजे एक वाहन दुर्घटना में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चलती गाड़ी में ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई और गाड़ी जामुन के पेड़ से जा टकराई। गाड़ी सवार सभी रजरप्पा मंदिर में एक शादी में शामिल होकर लौट रहे थे।
ड्राइवर को आ गई नींद की झपकी, गाड़ी पेड़ से टकराई, दो की मौत
 
-घायलों को सतबरवा और डालटेनगंज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायलों ने बताया कि वाहन चालक तो नींद आ रही थी। उसे गाड़ी चलाने से मना भी किया पर नहीं माना।
-उसे गाड़ी धीरे चलाने के लिए कहा जा रहा था। इसके बावजूद वह जिद कर रहा था कि समय पर घर पहुंच जाएंगे। इसी बीच यह हादसा हो गया। 

15 लाख के इनामी नक्सली ने किया समर्पण 24 साल से पुलिस के लिए बने चुनौती

शादी की खुशी मातम में बदल गई
-कोठी राजहरा गांव सतबरवा निवासी संजय चौहान की बेटी की शादी रामगढ़ स्थित रजरप्पा मंदिर में थी। सभी लोग शादी समारोह संपन्न होने के बाद अपने घर सतबरवा लौट रहे थे।
-रात में सवारी गाड़ी सतबरवा ब्लाॅक के सामने एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में एक महिला व एक बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि लगभग 22 लोग घायल हो गए। ड्राइवर भी गंभीर रूप से जख्मी है।

Related Articles

Back to top button