राष्ट्रीय

तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 9 मरे

taamilचेन्नई (एजेंसी)। तमिलनाडु के तंजावुर जिले में कुंभकोणम के समीप स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार को विस्फोट होने से नौ लोग मारे गए और चार अन्य घायल हो गए। मारे गए लोगों में छह पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। तंजावुर के कलेक्टर एन. सुब्बैयन ने बताया ‘दुर्घटना दोपहर बाद 2:3० बजे के आसपास घटी। पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और चार ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया। घायल हुए चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।’ उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अनुज्ञप्ति प्राप्त पटाखा फैक्ट्री धनलक्ष्मी फायर वक्र्स में घटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।
सुब्बैयन के मुताबिक दुर्घटना के तुरंत बाद ही आग लग गई। तंजावुर प्रदेश मुख्यालय चेन्नई से करीब 34० किलोमीटर दूर स्थित है।

Related Articles

Back to top button