मनोरंजन

तस्वीरें लीक! मुंबई की सड़कों पर इश्कफरमा रहे है श्रृद्धा और आदित्य कपूर

एजेन्सी/ adishr3-1459841178बॉलीवुड में कई लव बर्ड्स जोडि़यां हैं जो कुछ साथ है, तो कुछ अलग हो गई है। ऐसी ही नवोदित जोड़ी है आदित्य और श्रृद्धा कपूर की।

फिल्म आशिकी-2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली श्रृद्धा कपूर और आदित्य के भी पेच लड़ गए। अब इन दिनों ये दोनों कपल मुंबई की बसों और जुहू बीच पर रोमांस करते नजर आ रहे है।

हाल ही में इन्हें ऐसे सड़कों पर इश्क फरमाते देखकर जुहू बीच पर भीड़ जुटने लगी। तब दर्शकों को पता चला कि आखिर माजरा क्या है। हम बता दें कि दोनों स्टार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ओके जानू’ की शूटिंग में बिजी है।

फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में फिल्माया जा रहा है। जहां पहली बार कैसे आदित्य श्रृद्धा से मिलता है और उनकी लव स्टोरी शुरू होती है। इस सीन को शूट करने के लिए दोनों स्टार ने मुंबई की बसों में भी सफर किया।

इन सबके बीच दोनों के स्टार के फैंस ने उन्हें घेर लिया जिसके बाद भीड़ को हटाने के लिए् सिक्योरिटी काफी टाइट करनी पड़ी। बता दें यह फिल्म दिसंबर 2016 तक रिलीज हो सकती है।

Related Articles

Back to top button