टॉप न्यूज़राज्य

तेंदुए के गले में अटका एलम्यूनियम का मटका

दस्तक टाइम्स/एजेंसी

lapजयपुर: राजस्थान मेंंंं एक तेंंदुआ उस समय आफत में फंस गया जब उसका सिर एलम्यूनियम की चरी में फंस गया। वन विभाग ने तेंदुए को इस आफत से निकाला। वन अधिकारी :राजसमंंद: कपिल चन्द्रवाल और तेंदुए कोे बेहोश करने वाले सतनाम ने को बताया कि सार्दुलखेड़ा गांव करीब साढे़ तीन साल का नर तेंदुआ ने पानी पीने के प्रयास मेंं चरी में मुंह डाला लेकिन उसकी गर्दन चरी में फंस गयी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तेंदुए को राजसमंद लाकर उसे बेहोश किया गया। करीब छह घंटे तक तेंदुए की गर्दन चरी में फंसी रही।
सतनाम के अनुसार तेंदुए को बेहोश करने के बाद चरी निकाल दी गई। तेंदुए को करीब छह घंटे तक अधिकारियों की देखरेख में रखा जायेगा। चरी से गर्दन निकलने के बाद तेंदुआ सामान्य है लेकिन बेहोश करने की वजह से कुछ घंटे निगरानी में रखे जाने के बाद फिर से जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button