मनोरंजन

थैंक यू एवरीवन : आलिया भट्ट

aliya-bhatt-5670f5934c281_lआलिया भट्ट का हाथ हाल ही एक अवॉर्ड नाइट में परफॉर्मेंस के दौरान जल गया था। उनके हाथ जलने की खबर दो दिन से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

साथ ही उनके वेलविशर्स उन्हें ‘गेट वेल सून’ के मैसेज भी भेज रहे हैं। लोगों का इतना प्यार देखकर आलिया काफी खुश हैं।

उन्होंने ट्वीट करके सभी को थैंक्स कहा है। दरअसल, परफॉर्मेंस के दौरान चलाए गए एक क्रेकर की वजह से आलिया का हाथ जल गया था।

हालांकि उन्हें उसी समय उपचार मिल गया था, पर उनके हाथ पर जलने का निशान रह गया है। गौरतलब है कि आलिया इन दिनों ‘उड़ता पंजाब’ और ‘कपूर एंड संस’ में बिजी हैं।

 

Related Articles

Back to top button