राष्ट्रीय
दलित छात्र खुदकुशी मामले पर कुलपति का दावा, ‘मंत्रियों या मानव संसाधन विकास मंत्रालय का कोई दबाव नहीं था’

हैदराबाद : निलंबन के बाद दलित छात्र के आत्महत्या करने से उठे विवाद में आए हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (एचसीयू)
के कुलपति अप्पा राव ने कहा कि युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों या मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से कोई ‘दबाव नहीं’ था ।
उन्होंने कहा, ‘कोई दबाव नहीं था । हमने हमें मिले पत्रों को सामान्य पत्रों के रूप में लिया । किसी भी मंत्री या मंत्रालय के किसी अधिकारी से कोई फोन कॉल नहीं आई ।’



