दिल्ली

दिल्ली में सुबह मौसम साफ

%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%ac%e0%a4%b9-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%abNEW DELHI: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह मौसम साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 93 प्रतिशत रही। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह हल्के कोहरे के साथ दिनभर आसमान साफ रहेगा।” मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 27.1 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

Related Articles

Back to top button