मनोरंजन

दीपिका और प्रियंका पर फिल्माया ‘बाजीराव मस्तानी’ का मराठी गाना पिंगा रिलीज

दस्तक टाइम्स/एजेंसी- deepika-or-priyanka-bajirao-mastani-56484bcc439bc_lकई दिनों से ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘पिंगा’ का इंतजार चल रहा था। कल पेरिस के आतंकी हमलों की वजह से यह गाना लॉन्च नहीं किया गया और आखिरकार आज ‘पिंगा’ गाना रिलीज हो गया।

इस गाने में काशीबाई के अवतार में प्रियंका चोपड़ा और मस्तानी के रोल में दीपिका पादुकोण एक दूसरे के साथ नृत्य करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह मराठी लावणी नृत्य के रूप में शूट किया गया जिसमें दोनों अभिनेत्रियां मराठी वेशभूषा में दिखाई दे रही हैं।

इस गाने को सिद्धार्थ गरिमा ने लिखा, श्रेया घोषाल और वैशाली माड़े ने गाया है और इसकी धुन खुद संजय लीला भंसाली ने बनाई है। इस गाने को इरोज ने अपनी साइट्स पर अपलोड की है। रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ 18 दिसंबर 2015 को रिलीज होगी।

 

Related Articles

Back to top button