मनोरंजन

दीपिका की सोसाइटी में रणवीर का आशियाना

deepika-ranveer-apartment-5620abf4b8ea7_lस्तक टाइम्स/एजेंसी:  बी-टाउन एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की बढ़ती नजदीकियों से हर कोई वाकिफ है। हालांकि दोनों ने अभी तक सार्वजनिक रूप से रिश्ते में होने की बात को नहीं मानी हैं।

लेकिन, अब रणवीर और दीपिका और थोडा करीब आते नजर आ रहे हैं। खबरों की माने तो रणवीर ने एक नया घर खरीद लिया है।

मगर, खास बात यह है कि रणवीर ने घर उसी सोसाइटी में खरीदा है जहां दीपिका पादुकोण रहती हैं।

रणवीर ने दीपिका की बगल वाली बिल्डिंग में घर खरीदा है। गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका आजकल काफी समय एक साथ ही नजर आते हैं। अभी हाल ही में दोनों को एक साथ जिम में भी देखा गया था

बता दें कि, रणवीर और दीपिका साथ में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में भी काम कर रहे हैं। इन लवबर्डस के आलावा इंटरनेशनल शो अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं।

 

Related Articles

Back to top button