मनोरंजन
देखिये कैसे फोटोशॉप ने इन सेलिब्रिटी की खूबसूरती में लगाए चार चाँद

एजेंसी/ हम जब भी किसी सेलिब्रिटी की फोटो इंटरनेट पर या पोस्टर में देखते है तो क्रेजी हो जाते है. यह सोच में पड़ जाते है कि कोई आखिर इतना सुन्दर कैसे हो सकता है.
परफेक्ट बॉडी कट के अलावा उनकी स्किन भी स्मूथ रहती है. अगर कोई उम्र दराज सेलिब्रिटी भी होगा तो वह भी इन फोटो में गजब का दिखता है. तो आखिर यह सेलिब्रिटी ऐसा करते क्या है जो फोटो में इतने सुन्दर दिखाई देते है?
आपके इन सभी सवालों का जवाब है फोटोशॉप. जी हाँ फोटोशॉप एक इमेज से रिलेटेड सॉफ्टवेयर है. इस सॉफ्टवेयर की मदद से आपकी स्किन को स्मूथ किया जा सकता है, बॉडी को सही शेप में लाया जा सकता है और तो और सफ़ेद बालों को काला एवं पिंपल को हटाया भी जा सकता है.



