मनोरंजन
दो साल बाद वापसी पर बोलीं परिणीति चोपड़ा- ‘यहीं हूं, कहीं नहीं गई’

दस्तक टाइम्स एजेंसी/ मुंबई : करीब दो साल से सिल्वर स्क्रीन से महरूम परिणीति चोपड़ा जल्द ही वापसी करने वाली हैं। परिणीति की फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके अपोजिट आयुष्मान खुराना होंगे। इससे पहले वे आखिरी बार फिल्म ‘किल दिल’ में नजर आई थीं। गौरतलब है कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ का निर्देशन अक्षय रॉय कर रहे हैं।



