उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

धारा 370 पर संतों की इच्छा जल्‍द होगी पूरी : मोहन भागवत

आगरा : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सामाजिक सदभाव बैठक खत्म होने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को देश में संस्कारयुक्त शिक्षा प्रणाली लागू करने पर संतों की राय ली। कश्मीर में धारा 370 व 35 ए खत्म करने की संतों की मांग पर सहमति जताते हुए उन्होंने जल्द ही संतों की इच्छा पूरी होने का इशारा भी किया। संघ प्रमुख मोहन भागवत का काफिला सोमवार को सबसे पहले ज्ञानगुदड़ी स्थित हंस देवराह बाबा आश्रम पहुंचा। यहां संत हंस देवराह बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद भागवत ने उनके साथ एकांत में आध्यात्मिक चर्चा भी की। इस दौरान पूर्व चेयरमैन मुकेश गौतम समेत भाजपा व संघ कार्यकर्ताओं ने भाउनका स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया। संघ प्रमुख परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्णकृपा धाम आश्रम पहुंचे। यहां महामंडलेश्वर गीता मनीषी संत ज्ञानानंद के सान्निध्य में तीर्थनगरी के अनेकों संतों ने संघ प्रमुख के साथ राष्ट्र निर्माण के मुद्दे पर चर्चा की। संत ज्ञानानंद ने बताया कि संघ प्रमुख की इच्छा संतों के साथ चर्चा करने की थी। आश्रम पहुंचे संघ प्रमुख ने संतों की कश्मीर से धारा 370 तथा 35 ए हटाने की मांग पर अपनी सहमति जताई और कहा कि जल्द ही संतों की इच्छा के अनुसार सरकार के कार्य देखने को मिलेंगे।

संत ज्ञानानंद ने बताया कि संघ प्रमुख ने संतों के साथ देश में शिक्षा नीति को संस्कारयुक्त बनाने पर राय जानी और हरिद्वार कुंभ को और भी सुसंस्कृत बनाने पर भी राय ली। इससे पूर्व संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संतों के साथ प्रसाद ग्रहण किया और संत ज्ञानानंद के साथ करीब आधा घंटे एकांत में चर्चा भी की। महामंडलेश्वर स्वामी चित्प्रकाशानंद, महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद, महामंडलेश्वर स्वामी नवल योगी, महंत फूलडोल बिहारी दास, महंत मोहिनीबिहारी दास, निगम में उपनेता सदन राधाकृष्ण पाठक, डॉ. मनोजमोहन शास्त्री, रामबल्लभ शर्मा, दासबिहारी अग्रवाल, कृष्णचंद्र शास्त्री ठाकुरजी समेत अनेक लोगों ने उनका उत्तरीय ओढ़ाकर स्वागत किया। संघ प्रमुख सोमवार की सुबह महावन स्थित रमणरेती आश्रम पहुंचे। यहां रमणेश्वर महादेव मंदिर में भागवत ने भोलेनाथ का महाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। संघ प्रमुख ने ठा. रमणबिहारी के दर्शन व काष्र्णि गुरुशरणानंद का आशीर्वाद लेने के साथ आध्यात्मिक चर्चा भी की।

Related Articles

Back to top button