मनोरंजन

नई अंगूरी भाभी ने सभी का दिल जीता…..

b-habhi_571f537c711ecएंड टीवी के ‘भाबीजी घर पर हैं’ को नई अंगूरी भाभी मिलने के बाद कल से चर्चित इस शो ‘भाबीजी घर पर है’ का कल से पुनः आगाज हो गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल से शुरू हुए इस शो में नई अंगूरी भाभी बनी ‘चिड़ियाघर’ फेम शुभांगी आत्रे ने सभी का दिल जीत लिया है।

गौरतलब है की शो में नई अंगूरी भाभी की भूमिका निभाने के लिए पिछले एक महीने से महाभारत चल रही थी। बता दे कि  इस शो के निर्माता और चैनल पुरानी अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे को मनाने की कोशिशों में जुटी रहे थे, लेकिन शिल्पा अपनी मांगों पर अड़ी रही।

हारकर सभी ने उनकी जगह किसी और कलाकार को लेने का फैसला लिया था। शुभांगी आत्रे का ‘चिड़ियाघर’ में कोयल का किरदार काफी मशहूर रहा है। संयोगवश शिल्पा शिंदे भी उसी शो की खोज रही हैं।

Related Articles

Back to top button