अन्तर्राष्ट्रीय

नासा ने ‘अंतरिक्षीय धूल’ का किया निर्माण

nasaवॉशिंगटन। नासा के वैज्ञानिकों ने पहली बार अंतरिक्ष में पाए जाने वाले वैसे धूलकण का निर्माण प्रयोगशाला में किया है जो अक्सर विशाल लाल तारों के चारों ओर जमा होते या चक्कर काटते नजर जाते हैं।किसी भी ग्रह के निर्माण में इन धूलकणों की भूमिका बेहद अहम माना जाता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इन्हीं धूल-कणों का एक सघन रूप बाद में ग्रहों का निर्माण करता है।कैलिफोर्निया में स्थित नासा के अनुसंधान केंद्र के फरीद सलामा ने बताया  ‘‘अंतरिक्ष जैसे हालात एक प्रयोगशाला में पैदा करना बेहद  मुश्किल काम था। एक लंबे प्रयास के बाद यह संभव हो पाया।’’ ‘‘इस सफलता के बाद हम अंतरिक्ष की बनावट और इसके सृजन के बारे में और अधिक जान पाएंगे।’’  वैज्ञानिकों ने एक छद्म अंतरिक्षीय कमरे का निर्माण कर इस प्रयोग को अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button