अन्तर्राष्ट्रीय

नासा ने सौरमंडल के बाहर 715 ग्रह खोजे

nasवाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी-नासा ने बुधवार को कहा कि उनके केपलर अंतरिक्षयान ने सौरमंडल के बाहर 715 नए ग्रहों के मौजूद होने की जानकारी दी है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार नासा एमस रिसर्च सेंटर के ग्रह विज्ञानी जैक लीजॉर ने कहा कि इस नई खोज के बाद सौर मंडल में लगभग 1 7०० ग्रहों के मौजूद होने की पुष्टि हुई है।नासा ने कहा कि नई दुनिया के ये ग्रह 3०5 सितारों के इर्द-गिर्द चक्कर लगाते हैं मतलब इनमें से कई तो हमारे सौर मंडल की तरह ही संचालित होते हैं।नए ग्रहों में से 95 प्रतिशत तो आकार में वरुण से भी छोटे हैं जो पृथ्वी से लगभग चार गुणा बड़ा है।नए ग्रहों में से चार ग्रह पृथ्वी से ढाई गुणा छोटे हैं और अपने सूर्य के आवासीय क्षेत्र का चक्कर लगाते हैं जहां जल के तरल अवस्था में मौजूद होने की संभावना है।नासा के साइंस मिशन डायरेक्टोरेट के सह-प्रकाशक जॉन गन्सफेल्ड ने कहा ‘‘केपलर समूह नए ग्रहों की खोज के द्वारा हमें लगातार हैरान और आ>र्यचकित करता रहा है।’’इस खोज को ‘द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल’ में 1० मार्च को प्रकाशित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button