राज्य

पंजाब विस चुनाव के लिए BJP के उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को 17 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी संसदीय बोर्ड के सचिव जेपी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस करके लिस्ट जारी की। वहीं, मौजूदा मंत्रियों को पहली सूची में जगह नहीं दी गई।
 पहली सूची में जालंधर सैंट्रल, वैस्ट, फगवाड़ा का ऐलान भी नहीं किया है। बता दें कि बीजेपी पंजाब में अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ती है। इसके लिए उसके पास 23 सीटें हैं, जिनमें 17 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान आज कर दिया।
अमृतसर लोकसभा सीट से राजेंद्र मोहन सिंह चीना चुनाव लड़ेंगे। इस सीट से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दिया था, जिस पर अब उपचुनाव कराए जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को ही भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में 17 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए थे। लेकिन उनकी औपचारिक घोषणा आज की गई। बैठक में सभी 23 सीटों पर खूब मंथन हुआ था।
 bjp_1484200637

सूची में इन सभी के नाम

जालंधर नार्थ—-के.डी. भंडारी
अबोहर——–अरूण नारंग
भोहा———–सीमा देवी
मुकेरियां——–अरुणेश शाकर
सुजानपुर——–दिनेश बब्बू
अमृतसर वैस्ट—-राकेश गिल
अमृतसर ईस्ट—-राजेश हनी
अमृतसर सैंट्रल—तरुण चुघ
दीनानगर——–बिशन दास
दसूहा———–सुखजीत कौर साही
होशियारपुर——-तीक्षण सूद
लुधियाना केंद्रीय—गुरदेव शर्मा देबी
लुधियाना वैस्ट—-प्रवीण बांसल
लुधियाना नार्थ—–कमल जेतली
फिरोजपुर——–सुखपाल सिंह नन्नू
राजपुरा———हरजीत सिंह ग्रेवाल
पठानकोट——-अश्वनी शर्मा

Related Articles

Back to top button