राष्ट्रीयलखनऊ

पर्यटन के नाम पर लूट-खसोट की तैयारीः भाजपा

bjp logoलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कार्यभार संभालने के ढाई वर्ष बाद पहली बार पर्यटन प्रोत्साहन परिषद की बैठक का आयोजन कर जनता और पर्यटकों के साथ महज एक छलावा है। मुख्यमंत्री प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा पर्यटन को आकर्षित करने की योजना बनाने की बात कहकर पर्यटकों की असल समस्या से ध्यान बंटा रहे हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में यूपी विश्व के मानचित्र पर अपराधियों की सैरगाह बनकर उभरा है। लगातार बढ़ते अपराध के कारण पर्यटक यूपी से मुंह मोड़ रहे हैं। यही कारण है कि सपा सरकार बनने के बाद से प्रदेश के सबसे बड़े पर्यटन स्थलों में से एक आगरा में पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2012 में आगरा पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या 13,43,016 थी वहीं 2013 में इनकी तादाद घटकर 12,35,708 रह गई थी जिसमें वर्ष 2014 के अंत तक और गिरावट होने की आशंका है। इतना ही नहीं प्रदेश के हर पर्यटन स्थल में आधारभूत ढांचा बदहाल है। टूटी-फूटी सडकें और बिजली-पानी की बेहद अराजक व्यवस्था ने पर्यटन स्थलों का आकर्षण पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। सरकार यह बताए कि वह किसी पर्यटन स्थल को 24 घंटे बिजली मुहैया करा रही है ?

Related Articles

Back to top button