पुरे महीने 1-31 तारीख में पैदा होने वालों के ये राज़ जानकर आप हो जायेंगे हैरान
![पुरे महीने 1-31 तारीख में पैदा होने वालों के ये राज़ जानकर आप हो जायेंगे हैरान](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/12/पुरे-महीने-1-31-तारीख-में-पैदा-होने-वालों-के-ये-राज़.jpg)
अगर आपको भी अपने किसी परिचित व्यक्ति का या फिर किसी आदमी के बारें में जानना तो चाहते है लेकिन आप जान नहीं पाते है और इसी के कारण आप सामने वाले व्यक्ति के स्वभाव से वाकिफ नहीं हो पाते है। जिससे आपके संबधं उनसे अच्छे नहीं रह पाते। लेकिन अगर आपको भी अपने किसी खास व्यकित के स्वभाव के बारें में जानना है तो आप सिर्फ उनसे उसकी जन्म की तारीक मांग ले। आपको बता दें कि सिर्फ एक जन्म दिन की तारीक के द्वारा आप उनके बारे में बहुत कुछ जान सकते है। आज हम आपके लिए 1 से लेकर 31 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों के बारें में आप बताएगे। आप भी अपनी जन्म तारीख और अपने रितेश्दार की जन्म तारीख से जान सकते है उनका स्वभाव। तो चलिए जानते किस तारीख के व्यकित का स्वाभाव अच्छा होता है वहीं कौनसी तारीख के लोगों का स्वभाव बुरा होता है।
1 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 1 तारीख को हुआ है, उन सभी लोगों का लकी नंबर 1 होता है। अंक 1 का स्वामी सूर्य ग्रह होताहै। इस अकं के जातक सूर्य से काफी प्रभावित होते है। वहीं ये लोग निर्देश देने वाले व्यक्ति होते है। इसके साथ ही ये लोग किसी भी काम को पूरा करने में अपनी जी जान लगा देते है। ये लोग तैयारी के साथ किसी भी काम को अंनजाम देते है। इन अंको वाले जातको के लिए रविवार और सोमवार बेहद अच्छा दिन होता है।
2 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
किसी भी महीने की 2 तारीख को जिनका जन्म हुआ है इस अंक का स्वामी चंद्रमा होता है। ये अंक वाले लोग काफी दिमाग से काफी तेज होते है। इनका स्वभाव थोड़ा चंचल होता हैं। ये लोग काफी प्यार वादी होते है। इस दिन जन्म लेने वाले लोगों का शुभ दिन रविवार और सोमवार और शुक्रवार होता है। इनके लिए हरा रंग काफी अच्छा होता है।
3 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
3 इस दिन पैदा हुए लोगों काफी काबिल होते है और इनका स्वामी गुरु होता है। यह लोग ज्यादा समय तक किसी के निर्देश में काम नहीं कर पाते है इनकी सोच काफी ऊंची होती है। इनको बस हर हाल में सफलता पानी है। ये लोग किसी भी कंपनी में ज्याद दिन तक टिक के काम नहीं करते है। इनको अपने बुरे समय से पार पाना अच्छी तरह से आता है। इनके लिए शुभ दिन मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार होता हैं। इनके लिए बैंगनी, लाल, गुलाबी, नीला रंग काफी अच्छा आता है।
4 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोगों की पहचान अलग लोगों में की जाती है इस अंक का स्वामी यूरेनस होता है। ये काफी जल्दी आग बबुले हो जाते है इन्हें जल्दी गुस्सा आ जाता है। इसी के कारण इनके बहुत कम दोस्त होते है। दोस्त कम होने के ये लोग अकेलापन महसूस करते है। इसके साथ ही ये किसी का दुर्ख नहीं देख पाते है। इनका शुभ दिन रविवार, सोमवार और शनिवार होता हैं। इनके लिए नीला और ब्राउन कलर काफी अच्छा होता है।
5 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोगों का स्वामी बुध ग्रह होता है। ये लोग दिमाग से काफी तेज होते है और अपने जीवन के फैसले जल्दी करते है। ये लोग फैशन के आदि होते है और इन लोगों को फेशन के साथ चलना काफी पसंद होता है। ये बहुत ही अच्छे दोस्त होते है। वहीं ये दुश्मनों के दुश्मन भी होते है। इनका शुभ दिन बुधवार और शुक्रवार शुभ होता हैं। हल्का ब्राउन,सफेद और चमकदार रंग इनके लिए अच्छा होता है।
6 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले जातकों का स्वामी शुक्र ग्रह है। ये लोग काफी हाई लाइफ स्टाइल के साथ अपना जीवन जीते हैं। ऐसे लोगों हर कोई जल्दी अट्रेक्ट होता है। इसी की वजह से इनके काफी दोस्त होते है। ये लोग प्लान बनाकर ही काम करते है और उसमें सफलता हासिल करते है। ये लोग थोड़े जिद्दी भी होते है। इनका शुभ दिन मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार होता हैं। इन लोगों के लिए लाल या गुलाबी रंग अच्छा होता है।
7 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
जिन जातको का 7 तारीख को जन्म हुआ है उनका स्वामी वरुण देव अर्थात् जल के देवता होते है। ये लोग खुले विचारों के होते है और इनका स्वाभाव ही मोह लेने वाला होता है। ये लोग किसी को भी आसानी से अपनी बातों से रिझा लेते है। ये लोग काफी मजाकिया होते है। ये लोग अक्सर अपने दोस्तो के बीच खुशी का महौल ही रहने देते है। इनके लिए हरा, पीला, सफेद, क्रीम और हल्के रंग अच्छा होता है।
8 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोग काफी रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। इनके दिमाग में क्या चल रहा है इसको समझना काफी कठिन होता है। अन्य लोगों की तुलना में ये लोग कुछ अलग होते है। ये लोग हर बात को सोचकर बोलते है और काफी साफ बाते करते हैं। इसी के कारण इनको कई प्रकार की समस्याओं से जुझना पड़ता है। ये लोग भगवान पर भरोसा रखते है। इनके लिए शुभ दिन शनिवार सोमवार और रविवार होता हैं। इनके लिए गहरा भूरा रंग, नीला, काला और बैंगनी रंग अच्छा होता है।
9 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोग स्वामी मंगल ग्रह होता है ये लोग जल्दी गुस्सा होते है और अपने फैसले जल्द ही लेते है। इसी वजह से इनको इसके दुश्परिमाण झेलने पड़ते है। ये लोग खुद की इछा से काम करते है। गुस्से की वजह से इनके कई दुश्मन भी होते है। इनको दूसरो पर हुकुम चलाना पसंद है और जब इनकी नहीं चलती है तब ये वहां से हट जाते है। इनका शुभ दिन शुक्रवार, बृहस्पतिवार, मंगलवार होता हैं।
10 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोग क्रिएटिव होते है इनका स्वामी सूर्य होता है। ये लोग काफी मान समान भी पाते है किसी भी परेशानी का ये डटकर मुकाबला करते है और उसमें जीत भी जाते है। इनको सिर्फ अपने मान सम्मान से मतलब होता है इन लोगों के लिए रविवार और सोमवार का दिन शुभ होता है। इनको पीला, सुनहरा, भूरा रंग काफी अच्छा होता है।
11 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोग का स्वामी ग्रह चंद्र होता है। ये लोग अपने काम बेहत अच्छे तरीके से करते है। ये लोग काफी अट्रेक्टिव होते है। ये लोग रोमांस के बादशाह होते है अपने स्वभाव से ये किसी का भी दिल मोह लेते है। ये दिखने में काफी मजबूत और हट्टे कट्टे होते है। इनका शुभ दिन रविवार, सोमवार और शुक्रवार होता है इनके लिए हरा या हल्का हरा रंग बेहद अच्छा होता है।
12 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोग हमेशा काम के पीछे भागते है। इनका स्वामी बृहस्पति होता है। ये हमेशा खुश रहते है और दूसरो को भी खुश रखते है। ये अपने मन के मालिक होते है। ये लोग अपने से बड़ों का आदर करते है और उनके बताए रास्तो पर चलते है। इनका शुभ दिन मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार होता है। इनका शुभ रंग बैंगनी, लाल, गुलाबी, नीला रंग होता है।
13 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोग का स्वामी यूरेनस है। ये लोग किसी भी काम को अपने दिमाग के अनुसार करते है। इनको ज्यादा बहस बाजी करनी पसंद नहीं है। ये लोग काफी कोशिशों के बाद अपने दोस्त बनाते है। ये लोग किसी भी बात से खुश नहीं होते है इन्हे नुक्स निकाले की आदत होती है। इसके साथ ही ये लोग काफी गुस्से वाले होते है। इनका शुभ दिन रविवार, सोमवार और शनिवार होता हैं। इनके लिए नीला और ब्राउन रंग काफी अच्छा होता है।
14 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोगों का स्वामी ग्रह है बुध है। इनको राजा वाला पद मिलता है ये लोग काफी फैशन हक होते है इनको अपने फैशन के साथ चलना काफी पसंद होता है। ये लोग काफी जल्दी दोस्ती कर लेते है और किसी से दुश्मनी भी अच्छी तरह ही निभाते है। इनके लिए शुभ दिन बुधवार और शुक्रवार होता हैं। इनके लिए हल्का ब्राउन, सफेद और चमकदार रंग अच्छा होता है।
15 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोग समाज, ऑफिस और परिवार के सभी लोगों से एक अच्छा रिलेश बनाकर चलते है। वहीं इनके नीचे काम करने वाले लोग इनका काफी सम्मान करते है। इन लोगों का माता पिता कि ओर ज्यादा लगव होता है। ये अपने हमसफर की सभी इच्छा को पूरा करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते है। इनका शुभ दिन मंगलवार,गुरुवार और शुक्रवार होता हैं। इनका शुभ रंग लाल या गुलाबी होता है।
16 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोगों का स्वामी नेपच्यून होता है इस अंक के लोग या तो लेखक बनते है या फिर चित्रकार या कवि बन जाते हैं। इन्हे हर काम को कुछ अलग तरीके से करना पसंद होता है। इनका शुभ दिन रविवार और सोमवार होता है।इनका शुभ रंग हरा, पीला, सफेद, क्रीम होता है।
17 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोगों का स्वामी ग्रह शनि है। ये लोग अन्य लोगों की तुलना में काफी अलग होते है। इनके स्वाभाव में कुछ अक्डपन होती है अपने इस ही स्वभाव से ये लोग काफी अकेला महसूस करते है। इन लोगों को काफी मुश्किल समय से होकर गुजरना पड़ता है। इनका शुभ दिन शनिवार सोमवार और रविवार होता है और ये भूरा रंग, नीला, काला और बैंगनी इनके लिए फायदेंमंद साबित होता है।
18 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोगों का स्वामी मंगल ग्रह है। ये लोग अपने जीवन में काफी मेहनत करते है। इनको छोटे मुकाम के लिए ही बड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ये लोग टीम वर्क ज्यादा अच्छी तरह करते है। इन लोगों को गुस्सा बहुत आता है। इनका शुभ दिन शुक्रवार, बृहस्पतिवार, मंगलवार होता हैं।
19 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोगों का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। ये लोग किसी भी काम को पूरा करने के बाद ही अपना फैसला लेते है। ये अपने काम में ईमानदार होते है। इनका शुभ दिन रविवार और सोमवार होता है इनको पीला, सुनहरा, भूरा रंग काफी अच्छा होता है।
20 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोग एक समय तक एक ही तरह का जिदंगी नहीं जी सकते है इन्हे समय के साथ बदलाव पसंद होते है। ये किसी भी हालत में हिम्मत नहीं हारते है और अपना काम अच्छी तरह काम करते है। वहीं ये लोगा काफी ज्यादा दिमाग दार होते है। ये लोग प्रेम के चक्करों में ज्यादा रहते है। इनके लिए रविवार, सोमवार और शुक्रवार शुभ दिन होता है। इसमें हरा या हल्का हरा अच्छा होता है।
21 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोगों की पहचान ही अन्य लोगों की तुलना में होती है ये कोई भी काम दूसरो से हटकर करते है। इसी वजह से इनको नौकरी में उचां स्थान मिलता है। ये लोग काफी खोज करता होते है। इनका शुभ दिन मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार होता है। इनका शुभ रंग बैंगनी, लाल, गुलाबी, नीला होता है।
22 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोगों के दुश्मन इनको पीछे से वार करते है। ये काफी पुराने ख्यालातो से जुड़े हुए होते है। इन लोगों को छोटी बात पर ही गुस्सा आ जाता है। इन लोगों का शुभ रंग सोमवार और शनिवार होता है। इनके लिए नीला और ब्राउन कलर काफी अच्छा होता है।
23 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोग जल्दी काम करने पर भरोसा रखते है। ये लोगों को पैसे के सिवा कुछ और चीजे पसंद नहीं होता है। इनको हर चीज का नया रास्ता खोजना पसंद होता है। ये लोग काफी तेज होते है। इनका शुभ रंग बुधवार और शुक्रवार होता हैं। इनका शुभ रंग हल्का ब्राउन होता है।
24 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोगों अपने परिवार से खासा लगाव होता है। ये लोग अपने उसुलो के बहुत ही पक्के होते है। ये जो एक बार सोच ले फिर उनको कर के ही मानते है। ये लोग फैशन के भी दीवाने होते है। इनका शुभ दिन मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार होता हैं। इनके लिए लाल या गुलाबी रंग शुभ होता है।
25 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोग अक्सर घूमने फिरने के शौकीन होते है ऐसे लोग अक्सर विदेश में ही रहकर काम करना पसंद करते है और वहीं पर इनको बसना अच्छा लगता है।घर में इन लोगों का काफी मान होता है। इनका शुभ दिन रविवार और सोमवार होता है। शुभ रंग हरा, पीला, सफेद,होता है।
26 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोगों का स्वामी शनि होता है। इन लोगों को दूसरे से प्ररेणा लेना काफी अच्छा लगता है। ये लोग किसी काम को पूरा करने के बाद ही दम लेते है। इनकी सोच ऊंची होती है । ये लोगों का विश्वास भगवान पर होता है। इनका शुभ दिन सोमवार और रविवार होता है। शुभ रगं भूरा नीला,काला और बैंगनी होता है।
27 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोग काफी बहादुर होते है वे किसी भी काम से घबराते नहीं है बल्कि उस काम को अपनी मेहनत और ईमानदारी के साथ पूरा भी करते है। इन लोगों को अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनका शुभ रंग शुक्रवार,बृहस्पतिवार और मंगलवार होता है। इसके साथ ही इनका शुभ रंग नीला काला हरा और सफेद होता है।
28 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोगों का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। सूर्य से ही इन्हें ताकत मिलती है। अपने रास्ते में आने वाली हर मुश्किल समस्या से ये लडकर उसका सामना करते है और उस चीज को पूरा करते है। इन लोगो का शुभ रंग पीला भूरा और सफेद होता है और इनका शुभ दिन रविवार और सोमवार का होता है।
29 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोगों स्वामी चंद्र है। ये लोग अपने बीती हुई जिदंगी के बारे में बहुत कुछ सोचते है। ऐसे लोगों में काम करने के लिए ताकत तो बहुत होती है लेकिन ये अपनी ताकत का सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाते है। इनका शुभ अंक रविवार,सोमवार और शुक्रवार होता हैं। इनके लिए हरा या हल्का हरा रंग बेहद अच्छा साबित होता है।
30 तारीख को जन्म लेने वाले लोग
इस दिन पैदा होने वाले लोग तानाशाही करने में माहिर होते है। जिसकी वजह से इनके कई सारे दुश्मन होते है। वहीं अधिक सम्मान पाने के लिए ये लोग कुछ भी करने के लिए तैयार होते है और अपना काम पूर करते है। इन लोगों का शुभ रंग मंगलवार,गुरुवार और शुक्रवार होता है वहीं अगर इनके शुभ रंग की बात करे तो बैंगनी, लाल, गुलाबी, नीला रंग शुभ होता है
31 तारीख को जन्म लेने वाले
इस दिन पैदा होने वाले लोगों को इनके छुपे हुए दुश्मन काफी परेशान करते है इनको फालतू की बातों से कोई मतलब नहीं होता है। ये लोगो किसी ना किसी बात पर लड़ाई करने के लिए उतारु हो जाते है। इनको कानूनी कामों में अच्छी तरह से सफलता मिलती है। ये लोग अपने घर में कई अन्य प्रकार के नियम चलाते है। इनका शुभ दिन रविवार, सोमवार और शनिवार होता है और शुभ रंग नीला और ब्राउन कलर काफी अच्छा होता है।