अद्धयात्मजीवनशैली

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मिलता मनवांछित परिणाम

ज्योतिष : नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। ब्रह्मचारिणी यानी कि ब्रह्मचर्य का पालन करने वाली देवी। मां ब्रह्मचारिणी के हाथों में अक्षमाला और कमंडल सुसज्जित हैं। मां यह स्‍वरूप आपको ब्रह्मचर्य का पालन करने के लिए प्रेरित करता है। मान्‍यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की सच्‍चे मन से पूजा करने से भक्‍त को सदाचार, एकाग्रता, धैर्य, संयम और सहनशीलता प्राप्‍त होती है।

नवरात्रि में पहनावे के साथ हेयरस्टाइल पर भी ध्यान देना जरूरी

मां ब्रह्मचारिणी को तप की देवी कहा जाता है और उनसे जुड़ी एक कथा काफी प्रचलित है। पूर्वजन्‍म में मां ब्रह्मचारिणी ने पुत्री के रूप में राजा हिमालय के घर में जन्‍म लिया और फिर नारदजी के कहने पर भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्‍त करने के लिए तपस्‍या करने हेतु वन में चली गईं। उसके बाद देवी ने हजारों वर्षों तक कड़ी तपस्‍या की और इस दौरान उन्‍होंने केवल बिल्‍वपत्र और फल-फूल का सेवन किया।

मां ब्रह्मचारिणी की उपासना के समय पीले या सफेद वस्त्र पहनें। मां को सफेद वस्तुएं अर्पित करें जैसे- मिश्री, शक्कर या पंचामृत। मां ब्रह्मचारिणी के लिए “ऊं ऐं नमः” का जाप करें। सप्तशती पाठ पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा की पंचोपचार या षोडशोपचार पूजा की जानी चाहिए।

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने के लिए सूर्योदय ये पूर्व उठकर स्‍नान करें। सबसे पहले दूध, दही, घी, इत्र, मधु व शर्करा लेकर से मां के ब्रह्मचारिणी स्‍वरूप को ध्‍यान करें और दुर्गा माता की मूर्ति को स्नान कराएं। उसके बाद फूल, अक्षत, रोली, चंदन, मिश्री, लौंग, इलाइची आदि अर्पित करें। मां ब्रह्मचारिणी को दूध और दूध से बने व्‍यंजन अति प्रिय होते हैं। इसलिए आप उन्‍हें दूध से बने व्‍यंजनों का भोग लगा सकते हैं।

मां का मंत्र इस प्रकार है—
दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥
मंत्र
ऊं ब्रह्मचारिण्यै नम:

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।FacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShareFacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShareFaceF

Related Articles

Back to top button