मनोरंजन

पेट की गड़बड़ी से अभिनेत्री प्रियंका हुई बीमार

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
619286508मुंबई: पेट की गड़बड़ी से परेशान अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपना यह समय मां मधु और परिवार के साथ बिता रही हैं। इन पलों में अपने परिवार के प्यार और देखभाल से खुश प्रियंका ने अपनी भावनाओं को अपने फैन्स के साथ ट्विटर पर शेयर किया। प्रियंका ने मंगलवार को ट्वीट किया, “देर रात तक जगना, बिगड़ा पेट, बातचीत, मम्मी, परिवार, जिंदगी में सबसे बेहतरीन चीजें।” प्रियंका पश्चिम के छोटे पर्दे पर ‘क्वांटिको’ में नजर आएंगी. घरेलू फिल्मों में प्रियंका की आने वाली फिल्मों में संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ और प्रकाश झा की ‘जय गंगाजल’ शामिल हैं, जिसमें प्रियंका ने सख्त पुलिसवाली का किरदार निभाया है।

Related Articles

Back to top button