टॉप न्यूज़फीचर्डमनोरंजन

प्रत्यूषा का आखिरी whatsapp स्टेटस

Pratyusha-1459569665एजेन्सी/मुंबई।

‘बालिका वधु’ फेम टीवी एक्‍ट्रेस प्रत्‍यूषा बनर्जी ने खुदकुशी कर लिया है। उनका कांदिवली स्‍थ‍ित फ्लैट में शव पंखे से झूलता हुआ मिला।

प्रत्‍यूषा के वॉट्सअप स्टेट्स को देखकर सोचा जा सकता है कि वह किस कदर गम में थी। उनका अन्तिम स्टेट्स ये ‘मरके भी मुंह ना मोड़ना’ था। 

आपको बता दें कि प्रत्यूषा ने कुछ लोगों और पुलिस पर घर में घुसकर उनके साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। इससे पहले उनके बॉयफ्रेंड ने भी उनपर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। पिछले कुछ समय से वे काफी परेशान चल रही थीं।

मूलत: जमशेदपुर की रहने वाली प्रत्यूषा मुंबई में अपने दोस्तों के साथ रहती थीं। उनका परिवार मुंबई से बाहर रहता है।

प्रत्यूषा को सीरियल ‘बालिका वधू’ में उनके किरदार ‘आनंदी’ की वजह से पहचान मिली। बाद में वो रियलिटी शो बिग बॉस 7 में भी नजर आईं। हाल ही में प्रत्युषा कलर्स पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ में दिखाई दी थीं, जिसमें उन्होंने डायन का किरदार निभाया था।Pratyusha-1459569665

Related Articles

Back to top button