उत्तर प्रदेशराज्य

प्रदेश में कारोबारियों की ख़राब स्थिति के लिए योगी सरकार ज़िम्मेदार: अखिलेश यादव

लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कारोबार जगत को लेकर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने कारोबारियों की खराब स्थिति के पीछे सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। अखिलेश ने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा के राज में दुकानदार और कारोबार दोनों बर्बाद हो गए। नोटबंदी एवं जीएसटी से व्यापारी परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि, व्यापारी गलत आर्थिक नीतियों का शिकार हुए हैं। अखिलेश ने भाजपा सरकार को लोगों की भुखमरी का जिम्मेदार बताया।

अखिलेश यादव ने कहा कि आज व्यापारी इतना परेशान हैं कि वह गहने और जेवर गिरवी रखने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि पीतल और फर्नीचर कारोबार आज पूरी तरह बर्बाद हो गया है। उसके कारीगर भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने एक आंकड़ा साझा करते हुए कहा कि लखनऊ में 12,650 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

वहीँ योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने उद्योगपतियों, व्यापारियों और दुकानदारों का विरोधी बताया है। सुरेश खन्ना का कहना है कि अखिलेश यादव को कारोबार की समझ नहीं है। कारोबारियों की सोच तथा समस्याओं के बारे में अखिलेश को जानकारी नहीं है। अखिलेश के शासनकाल में बड़े उद्योगपति यूपी में निवेश करने से बचते थे क्योंकि उत्तर प्रदेश गुंडाराज में तब्दील हो गया था।

जबकि अब सूबे की सरकार ने राज्य में ऐसा औद्योगिक माहौल बना दिया है कि अब राज्य में देश तथा विदेश के बड़े-बड़े उद्योगपति निवेश करने के लिए आ रहें हैं और राज्य सरकार को बड़े उद्योगपतियों से चार लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इसलिए अखिलेश दुकानदारी, कारोबार, व्यापार के बारे में कुछ ना ही बोले तो बेहतर रहेगा।

Related Articles

Back to top button